हुमायूं कबीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: TMC द्वारा जारी वीडियो के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, दायर की याचिका

Humayun Kabir Video: हुमायूँ कबीर ने 1000 करोड़ की डील वाले वीडियो को बताया फेक, तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका।

सजल रघुवंशी

Humayun Kabir Petition: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने टीएमसी द्वारा जारी किए गए अपने वीडियो क्लिप की जांच की मांग की है। उन्होंने हाल ही में अपना अलग राजनीतिक दल बनाया है और विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

वीडियो क्लिप में कबीर को एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करते हुए दिखाया और सुना गया, जिसमें वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक वोटों को भाजपा के पक्ष में बांटने के लिए 1000 करोड़ रुपए की डील की बात कर रहे थे।

कबीर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

हुमायूं कबीर ने इस वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया बताते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर इसे चुनाव से पहले जारी किया है। कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सिंगल-जज बेंच में दायर याचिका में कबीर ने मांग की है कि इस वीडियो को बनाने और प्रसारित करने वालों की पहचान कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।

22 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई

याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और इसके 22 अप्रैल को सुनवाई के लिए आने की संभावना है। मीडिया से बातचीत में कबीर ने कहा कि हम इन सभी साजिशकर्ताओं को सबक सिखाएंगे और बताएंगे कि इस तरह की राजनीतिक साजिश के कानूनी परिणाम क्या होते हैं। हमारे वकीलों ने इस मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो की वजह से कबीर हो हुआ बड़ा नुकसान

इस वीडियो के बाद कबीर को राजनीतिक नुकसान भी उठाना पड़ा है, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कबीर और उनकी पार्टी के साथ पहले घोषित गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है।

भाजपा ने आरोपों को बताया सफेद झूठ

भाजपा ने भी तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसका कबीर के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं है। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी ऐसे व्यक्ति के साथ कभी समझौता नहीं करेगी, जो मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद जैसी संरचना बनाने की बात करता है।

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा