हसमुख गहलोत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

BJP के पूर्व उपमहापौर हसमुख गेहलोत ने महायुति पर लगाया बड़ा आरोप, 146 ओवला-माजीवाड़ा विस सीट से आज भरेंगे निर्दलीय नामांकन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पूर्व उपमहापौर हसमुख गहलोत ने मंगलवार को 146 ओवला-माजीवाडा विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भरने का ऐलान किया है। उन्होंने महायुति पर प्रेशर पॉलिटिक्स करने का आरोप भी लगाया।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र: बीजेपी के पूर्व उपमहापौर हसमुख गहलोत ने मंगलवार को 146 ओवला-माजीवाडा विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भरने का ऐलान किया है। पत्रकार परिषद के दौरान उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए महायुति के सहयोगी दल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों पर सहयोग नहीं करने और प्रेशर पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा कि मनपा, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता महायुति धर्म का पालन करते हुए कार्य करते हैं, लेकिन चुनाव बाद महायुति के जनप्रतिधि द्वारा बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दबाया जाता है, अपमानित किया जाता है।

महायुति कर रही प्रेशर पॉलिटिक्स

इसके अलावा 146 विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मीरा -भाईंदर क्षेत्र के कई सोसायटियों के निवासियों और उनके शुभचिंतकों के कहने पर गहलोत ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है, अगर उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता यह आश्वासन महायुति के सहयोगी दल के जनप्रतिधियों से यह आश्वासन ले लेंगे कि बीजेपी के पदाधिकारियों पर प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं की जाएगी तो वे अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं।

यही रात अंतिम ,यही रात भारी

बता दें, कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर मंगलवार को है। महायुति में कई सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम पर पेंच फंसा हुआ है। जिसमें 145 विधान सभा सीट भी शामिल है। इस सीट से गीता जैन और नरेंद्र मेहता ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

दोनो ने सोमवार को निर्दलीय और बीजेपी से नामांकन भरा है। पार्टी से ए बी फॉर्म पाने के लिए सोमवार की रात ही अंतिम और भारी बीतने वाली है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस सीट से गीता जैन को टिकट देने की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं डीसीएम इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मेहता को टिकट दिए जाने के पक्ष में है।

इस रस्साकसी के बीच 146 विधानसभा सीट पर प्रताप सरनाईक का सिरदर्द बढ़ाने के लिए गहलोत ने चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार