रवि राजा (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

44 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद रवि राजा ने पार्टी को कहा अलविदा, थामेंगे BJP का हाथ

कांग्रेस के पूर्व सीनियर लीडर रवि राजा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलर की उपस्थिति में बीजेपी पार्टी में एंट्री ली है। सायन कोलीवाडा से टिकट नहीं दिए जाने के कारण रवि राजा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई महानगर पालिका में विरोधी पक्ष के नेता और कांग्रेस के सीनियर लीडर रवि राजा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपना इस्तीफा सौंपा है। इस इस्तीफा पत्र में ये लिखा है कि 44 साल कांग्रेस में अपनी सेवा देने के बाद भी पार्टी ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया है। इसीलिए वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

कुछ अंदरूनी सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि रवि राजा पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस नाराजगी की असली वजह पार्टी का टिकट नहीं मिलने को बताया जा रहा है। दरअसल रवि विधानसभा चुनाव के लिए सायन कोलीवाडा से टिकट की डिमांड कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने ये सीट पर गणेश यादव को प्रत्याशी के तौर पर चुन लिया था। साथ ही धारावी की सीट पर से भी वर्षा गायकवाड की बहन को कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में चुना गया है। इसी कारण रवि राजा ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा देने का फैसला किया है।

बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद रवि राजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में ज्वाइनिंग के बाद रवि ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। रवि ने धारावी से वर्षा गायकवाड की बहन को टिकट देने पर कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव को पार्टी का निष्क्रिय कार्यकर्ता बता दिया है। साथ ही रवि राजा ने कांग्रेस पार्टी पर ये भी आरोप लगाया है कि 44 साल तक निष्ठा से पार्टी के लिए काम करने बाद भी कांग्रेस पार्टी में कार्यक्रता का कोई सम्मान नहीं है और उन्हें पार्टी से टिकट भी नहीं दी जाती है।

देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति

कांग्रेस के पूर्व सीनियर लीडर रवि राजा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलर की उपस्थिति में बीजेपी पार्टी में एंट्री ली है। रवि राजा के पार्टी में आते ही उन्हें उन्हें मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष के रुप में नियुक्त कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के लिए पूरी निष्ठा के काम करने की भी बात कही है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे