आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान 
विधानसभा चुनाव 2026

आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर मिली एक बड़ी अपडेट के मुताबीक आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर मिली एक बड़ी अपडेट के मुताबीक आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस बाबत चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनावों की तारीख और मतगणना की तिथि का भी ऐलान होगा।

जानकारी दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसका साफ मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी है। वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल आगामी 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है।

रिकार्ड्स को देखें तो महाराष्ट्र में बीते दो बार (2014 और 2019) से एक फेज में ही चुनाव हुआ है। जहां 2014 में सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में यहां 30 नवंबर को एक ही फेज में मतदान हुआ था।

वहीं झारखंड की बात करें तो बीते दो विधानसभा चुनाव में यहां पांच-पांच फेज में वोटिंग का ही ट्रेंड दिखा है। 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को यहां वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को  यहां पांच फेज में  मतदान हुआ था।

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' में BJP,शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। वहीं इस गठबंधन का मुकाबला इस बार महा विकास अघाड़ी से होगा, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (एनसीपी-एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

इसी तरह झारखंड की बात करें तो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। वहीं इस बार इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। बता दें कि NDA में BJP के अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) भी प्रमुख रुप से शामिल हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि निर्वाचन आयोग दो विधानसभा चुनावों के अलावा, तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। दरअसल लोकसभा की जो 3 सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। राहुल ने तब वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीटों पर चुनाव कराना अब आवश्यक हो गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां