सीएम एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

'बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की तह तक पहुंचेगी सरकार, सख्त कार्रवाई की जाएगी', बोले सीएम एकनाथ शिंदे

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया बयान और कहा कि राज्य में जनता की हिफाजत करना ये कानून और सरकार का काम है। सीएम एकनाथ शिंदे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया।

प्रिया जैस

ठाणे: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार और गृह विभाग मामले की तह तक पहुंचेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एएनआई के साथ एक खास इंटरव्यू में, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने कहा कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है... घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी... घटना के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार और गृह विभाग मामले की तह तक पहुंचेंगे। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर इलाके में उनके ही बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए शहर के लीलावती हॉस्पीटल में ले जाया गया, जहां 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। इस हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक मुंबई पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

नवाब मलिका प्रचार नहीं करेगी पार्टी

महाराष्ट्र के सीएम ने मानखुर्द से नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर पार्टी की स्थिति को दोहराते हुए कहा कि युति नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "हमारा फैसला साफ है और हमारा उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहा है। हमारा रुख साफ है... हम अपना रुख नहीं बदलेंगे... हम 4 नवंबर को देखेंगे। अजित पवार हमारे गठबंधन के साथी हैं और हम गठबंधन में काम करेंगे।"

सीएम ने कहा कि बहुत कम समय में ही लोगों ने उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है और उनकी सरकार आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा, "मैं खुद को सीएम आम आदमी मानता हूं... मेरा प्रोटोकॉल मेरे आड़े नहीं आता। मैं सीधे लोगों के पास जाता हूं, उनकी बात सुनता हूं और उनसे बात करता हूं... मेरा मानना ​​है कि हमारी सरकार के खजाने पर पहला हक किसानों का है... हमने नुकसान की भरपाई के लिए 2 साल में 15000 करोड़ रुपये दिए... विपक्ष पूछता है कि क्या सीएम का यही काम है, सड़क पर उतरना। मैं पूछता हूं कि क्या सीएम का काम घर बैठना है, क्या उनका काम सिर्फ फेसबुक पर लाइव आना है।"

गूंगी-बहरी नहीं है सरकार

"हम आमने-सामने काम करने वाले लोग हैं... हमारी सरकार गूंगी-बहरी नहीं है। मुझे गर्व है कि कुछ ही समय में लोग कहने लगे हैं कि ये उनकी सरकार है... मेरी लाडली बहिण योजना सुपरहिट हो गई, क्या ये गलत है?... जनता का पैसा लोगों की जान बचाने में खर्च होना चाहिए। मैं जहां भी हूं, मंत्रालय में, घर में, कार में, किसी कार्यक्रम में, कहीं भी, अगर सीएम रिलीफ फंड की पर्ची आती है, तो मैं तुरंत उस पर हस्ताक्षर करता हूं। एक लाख लोगों की जान बच गई, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z