देवेन्द्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

चुनाव से पहले देवेन्द्र फडणवीस ने दिखाया आत्मविश्वास, बीजेपी बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, बनाएगी सरकार

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त जताया कि इन चुनावों में यह तय हो जाएगा कि देश और महाराष्ट्र में बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है।

आकाश मसने

मुंबई : लोकसभा चुनाव में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन से विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शामिल सियासी दलों के हौसले बुलंद हैं तो वहीं सत्तारूढ़ महायुति में शामिल घटक दल भी बीजेपी को कमतर आंक रहे हैं। ऐसा महायुति में सीटों के बंटवारे के दौरान देखने को मिल रहा है। लेकिन महाराष्ट्र में बीजेपी का सबसे बड़े नेता व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इतना ही नहीं, फडणवीस का दावा है कि बीजेपी नीत महायुति ही राज्य में सत्ता की बागडोर संभालेगी।

लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे के कारण बीजेपी पर लगे संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसे विपक्ष के आरोपों और मराठा आरक्षण का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। एक साक्षात्कार के दौरान इस बारे में बताते हुए फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन चुनावों में यह तय हो जाएगा कि देश और महाराष्ट्र में बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी है।

बीजेपी को कितनी सीटें?

हालांकि चुनाव में बीजेपी और महायुति को कितनी सीटें मिलेंगी? इस सवाल का जवाब देने से फडणीस कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि मैं आंकड़ा लगाने में विश्वास नहीं करता लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और राज्य में महायुति की ही सरकार बनेगी, यह तय हो जाएगा।

हारने वाले विधायकों का कटा टिकट

उन्होंने कहा कि हम सहयोगी दलों के साथ सामंजस्य के साथ सीटों का बंटवारा और अन्य चुनावी तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा इसके अधिकांश उम्मीदवार अन्य प्रमुख दलों से सीट-बंटवारे की दरार को सुलझा रहे हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है बीजेपी ने अपने इंटरनल सर्वे में नेगेटिव रिपोर्ट वाले विधायकों का टिकट काट दिया है।

विधायकों की उम्मीदवारी के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित मानदंडों की जानकारी देते हुए फडणवीस ने कहा कि इस बार हमने तीन-चार अलग-अलग तरीकों से अध्ययन करके मौजूदा विधायकों और संभावित विधायकों की जानकारी जुटाई। हमने एंटी-इनकंबेंसी मीटर तैयार किया। हम उन लोगों का टिकट काट रहे हैं जिनका मीटर 50 प्रतिशत से नीचे रहा है।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार