राहुल गांधी (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

आज नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संविधान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी नेता राहुल गांधी आज नागपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी आज नागपुर में दो और मुंबई में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे, जहां वे जनता से भी रूबरू होंगे और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करेंगे। 

प्रिया जैस

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस ने भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है, जिसके लिए विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए और जनता तो संबोधित करने के लिए आज नागपुर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी आज नागपुर में दो और मुंबई में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे, जहां वे जनता से भी रूबरू होंगे और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नागपुर में सबसे पहले दोपहर 12.30 बजे दीक्षाभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे जनता को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा चलाए गए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जोकि नागपुर के कविवर्य सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है।

संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।

नागपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

नागपुर शहर है खास

माना जा रहा है कि नागपुर में आयोजित इस रैली में भारीतय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद होंगे। महाराष्ट्र का नागपुर शहर चुनाव के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इसके अलावा ये वहीं जगह है जहां भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था।

राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे‘संविधान बचाओ’ अभियान राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग शहरों में चला रहे हैं। ओबीसी राजनीति पर उनका ध्यान और जाति जनगणना की मांग भी उस अभियान का हिस्सा है जिसे पूर्व कांग्रेस प्रमुख पिछले कुछ सालों से चला रहे हैं।

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला