कांग्रेस उम्मीदवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

अंधेरी-पश्चिम में कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार, अशोक जाधव को दिया टिकट, सचिन सावंत ने इसलिए किया था इनकार

चुनाव के लिए कांग्रेस ने इसके पहले जारी की गई सूची में अंधेरी-पश्चिम विधानसभा सीट के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सचिन सावंत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

प्रिया जैस

मुंबई: कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय यह है कि इन 14 सीटों में एक सीट ऐसी भी जहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदला है। चौथी लिस्ट में शामिल मुंबई की इस एकमात्र सीट पर अंधेरी-पश्चिम से कांग्रेस ने अशोक जाधव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने इसके पहले जारी की गई सूची में अंधेरी-पश्चिम विधानसभा सीट के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सचिन सावंत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

उम्मीदवारी पर करें पुनर्विचार

सचिन सावंत के अनुसार उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी रमेश चेन्निथला से आग्रह किया है कि अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि मैंने बांद्रा पूर्व सीट मांगी थी। उन्होंने उस क्षेत्र में काम किया है।

लेकिन यह सीट शिवसेना-यूबीटी को मिल गई। अंधेरी-पश्चिम में मेरी उम्मीदवारी को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। विपक्षी महाविकास आघाडी के सहयोगी दलों द्वारा अब तक जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सीट बंटवारे में मुंबई की 36 सीट में से कांग्रेस को 10 सीट मिली हैं, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

कांग्रेस में अंदरूनी कलह

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि शहर और राज्य इकाइयों के बीच अंदरूनी कलह के कारण पार्टी ने अपनी मुंबई इकाई को अधर में लटका दिया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से मौजूदा विधायक अमित साटम को मैदान में उतारा है।

बता दें, कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को आयोजित किया गया है और मतदान की गणना 23 नवंबर को निर्धारित की गई है। आपको बताते चले कि पूरे महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान किए जाएगे।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब