राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, कोल्हापुर उत्तर सीट पर बदला प्रत्याशी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। सोमवार को जारी लिस्ट में महाराष्ट्र की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें से एक सीट कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को बदला है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में अकोला पश्चिम, कोलाबा, सोलापुर शहर मध्य व कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने अकोला पश्चिम विधानसभा सीट से साजिद खान, कोलाबा से हीरा देवासी, सोलापुर शहर मध्य से चेतन नरोटे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर पहले राजेश लाटकर को उम्मीदवार घोषित किया गया था, जिनकी जगह पर अब मधुरिमा राजे छत्रपती को उम्मीदवार बनया गया है।

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने राजेश लाटकर को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन स्थानीय पदाधिकारियों ने उम्मीदवार बदलने की मांग की थी जिसके बाद कांग्रेस के आलाकमान ने सोमवार को जारी लिस्ट में इस सीट से लाटकर की जगह मधुरिमाराजे छत्रपति को उम्मीदवार बनाया है।

इसके पहले भी बदले गए उम्मीदवार

कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय यह है कि इन 14 सीटों में एक सीट ऐसी भी जहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदला है। चौथी लिस्ट में शामिल मुंबई की इस एकमात्र सीट पर अंधेरी-पश्चिम से कांग्रेस ने अशोक जाधव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सचिन सावंत ने की चुनाव लड़ने से किया था इनकार

कांग्रेस ने इसके पहले जारी की गई सूची में अंधेरी-पश्चिम विधानसभा सीट के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सचिन सावंत को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सचिन सावंत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप