एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

लाडकी बहिन योजना की दिसंबर की किश्त को लेकर CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान, बताया कब खाते में आएंगे पैसे

महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने के कारण लाडकी बहिन योजना के पैसे रुक गए है। अब हर कोई सोच रहा है कि अगली किश्त कब आएगी। इस दुविधा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का संग्राम जारी है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य का महायुति सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) की घोषणा की थी। नवंबर माह तक के पैसे महिलाओं के खाते में जमा भी हो गए। लेकिन उसके बाद आचार संहिता लागू होने के कारण योजना के पैसे रुक गए है। अब हर कोई सोच रहा है कि लाडकी बहिन योजना की अगली किश्त कब आएगी। इस दुविधा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया है।

महायुति सरकार द्वारा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना शुरू की गई थी। यह योजना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा के केंद्र में है। उपमुख्मंत्री अजित पवार ने बजट में इस योजना की घोषणा की थी। फिर जुलाई माह से नवंबर माह तक की किश्तों को महिलाओं के खातों में जमा कराया गया।

दिवाली से पहले नवंबर की किश्त जमा कर दी गई। लेकिन तभी चुनाव की घोषणा हो गई। और इस योजना की फंडिंग चुनाव आयोग ने रोक दी थी। लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि दिसंबर माह की किश्त कब मिलेगी? इसके बाद एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि अगली किश्त कब आएगी।

नवंबर में ही आएंगे पैसे

एकनाथ शिंदे ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में लाडकी बहिन योजना के पैसों को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ''लाडकी बहिन योजना का पैसा आचार संहिता में न फंसे, इसलिए नवंबर का पैसा अक्टूबर में दिया गया। 20 नवंबर को वोटिंग है। रिजल्ट 23 नवंबर को है। इसलिए दिसंबर का पैसा नवंबर में ही आएगा। क्योंकि हमारे इरादे नेक हैं। क्योंकि हम देने वाले हैं, लेने वालों में से नहीं।”

महिलाओं के खाते में पहुंचा पैसा

एकनाथ शिंदे ने कहा कि ''मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए 2.5 करोड़ महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2.4 करोड़ महिलाओं के आवेदन स्वीकृत कर दिए गए। अब तक 2 लाख 20 हजार महिलाओं के खाते में पैसे जमा हो चुके हैं।

योजना का पैसा बढ़ाएंगे

अब अगर चुनाव परिणाम के बाद महायुति की सरकार सत्ता में आती है तो यह योजना हमेशा जारी रहेगी। साथ ही हम सिर्फ 1500 पर नहीं रुकेंगे। आशीर्वाद मिला तो योजना का पैसा बढ़ा देंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी बहनों का करोड़पति बनने का सपना है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज