औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट : क्या प्रदीप शिवनारायण जायसवाल फिर से मारेंगे बाजी या AIMIM को मिलेगी ताज?

औरंगाबाद मध्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। 2019 के चुनाव में प्रदीप शिवनारायण जायसवाल यहां के विधायक बने थें।

विकास कुमार उपाध्याय

औरंगाबाद / छत्रपति संभाजी नगर : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने का आदेश दिया है। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी–बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

औरंगाबाद मध्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यह पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों, वैजापुर, गंगापुर, औरंगाबाद पूर्व, कन्नड़ और औरंगाबाद पश्चिम (एससी) के साथ औरंगाबाद (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है। आपको बता दें, 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। 2009 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ। उस समय इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप शिवनारायण जायसवाल ने जीत हासिल की थी।

औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 प्रदीप शिवनारायण जायसवाल SHS 82,217
2014 सैयद इम्तियाज जलील AIMIM 61,843
2009 प्रदीप शिवनारायण जायसवाल IND 49,965

औरंगाबाद मध्य विधानसभा का जातीय समीकरण

औरंगाबाद मध्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है और औरंगाबाद संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। औरंगाबाद मध्य विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 61,885 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,246 हैं। अगर हम इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की बात करें, तो लगभग 123,834 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार करीब 38.5 प्रतिशत है। 2019 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद मध्य विधानसभा के मतदाताओं का कुल मतदान करीब 60.49 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार के विधानसभा में क्या बन रहा समीकरण

औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की तीन बार के हुए चुनाव में यहां की जनता ने प्रदीप शिवनारायण जायसवाल पर अपना भरोसा जताने का काम किया है। बता दें, प्रदीप शिवनारायण जायसवाल पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ें थे फिर बाद में 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने शिवसेना की तरफ से चुनाव लड़ा था और यहां की जनता ने इन्हें जीत भी दिलाई थी।

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के उम्मीदवार सैयद इम्तियाज जलील को जीत मिली थी। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में ज्यादा चांस शिनसेना की दिखाई दे रही है। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है