अरविंद साचंत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर अरविंद सावंत ने दी सफाई, बोले- मैंने उनका नाम नहीं लिया

विवादित टिप्पणी पर बढ़ते विवाद के बीच उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। शिवसेना नेता शाइना एनसी पर दिए गए अपने बयान पर सावंत ने कहा कि "मैंने उनका नाम नहीं लिया है।

आकाश मसने

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत द्वारा की गई टिप्पणी के बाद मुंबा देवी विधानसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी शाइना ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अरविंद सावंत की इंपोर्टेड माल वाली टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ शिवसेना व महायुति विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी और शिवसेना नेता पर लगातार हमलावर है, वहीं दूसरी और शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा किया।

विवादित टिप्पणी पर बढ़ते विवाद के बीच उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। शिवसेना नेता शाइना एनसी पर दिए गए अपने बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने कहा कि "मैंने उनका नाम नहीं लिया है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जो बाहरी है, वह यहां काम नहीं करेगा।"

पीएम मोदी पर साधा निशाना

अरविंद सावंत ने शाइना एनसी के बहाने प्रधन मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने 75,000 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया और बाद में उसी व्यक्ति को मंत्री बना दिया। जिस पार्टी का चरित्र ऐसा है- क्या वह सच बोलेगी? पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना के बारे में कुछ नहीं कहा।

मुझे बदनाम किया जा रहा है

उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि "पीएम नरेन्द्र मोदी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गए थे तब प्रज्वल रेवन्ना का मामला सबके सामने था, तो उनके पिता के लिए प्रचार करने कौन गया था? जिस पार्टी का आधार इतना कमजोर है, वह दूसरों को दोष देगी। वे एक नैरेटिव सेट करना चाहते हैं। वे मानहानि का मुकदमा कर रहे हैं लेकिन मैं कहूंगा कि वे मुझे बदनाम कर रहे हैं।"

मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं

सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि "मैं उनकी मुझे बदनाम करने की मंशा की निंदा करता हूं। मैं 55 साल से राजनीति में हूं। मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं उनसे पूछिए कि मैंने जो भी सवाल पूछे हैं, उनका जवाब दें। शाइना एनसी मेरी दोस्त हैं, उन्होंने मेरे लिए काम किया है। मैं उनका सम्मान करता हूं। वे "सत्ता जिहादी" लोग हैं, जो हमारे नेता उद्धव ने कहा ठाकरे उनके बारे में कहते हैं।"

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO