अजित पवार एनसीपी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

अजित पवार की NCP ने जारी की 2 उम्मीदवारों की लिस्ट, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मोर्शी और भोर से इन्हें दी उम्मीदवारी

महाराष्ट्र चुनाव के नामांकन खत्म होने से ठीक पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 2 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम मंगलवार को खत्म हो जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।

इस बीच नामांकन खत्म होने से ठीक पहले एनसीपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 2 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

एनसीपी ने जारी की लिस्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एनसीपी ने मोर्शी और भोर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की इस लिस्ट के अनुसार पार्टी ने मोर्शी से देवेंद्र भुयार और भोर से शंकर मांडेकर को उम्मीदवारी दी है।

20 नवंबर को मतदान

बता दें, कि सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए 28 अक्टूबर तक 3,259 उम्मीदवारों के कुल 4,426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

MNS ने जारी की 7वीं लिस्ट

सोमवार देर रात एमएनएस ने भी उम्मीदवारों की अपनी 7वीं लिस्ट जारी कर दी है। राजसाहेब ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में बालापूर से मंगेश गाडगे, मुर्तिजापूर से भिकाजी अवचर, वाशिम से गजानन वैरागडे, हिंगणघाट से सतीश चौधरी, उमरखेड़ से राजेंद्र नजरधने को उम्मीदवारी दी।

इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद मध्य से सुहास अनंत दाशरथे, नांदगांव से अकबर शमीम सोनावाला, इगतपुरी से काशीनाथ मेंगाड़, डहाणू से विजय वाढिया और येईसर से शैलेश भुतकडे को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी दी है।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप