(कॉन्सेप्ट फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

निर्वाचन आयोग के आदेश पर महाराष्ट्र में 260 पुलिसकर्मियों का तबादला, महकमे में हड़कंप

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया, जिनमें मुंबई के 150 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। अपने गृह जिलों में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों पर निवार्चन आयोग का चाबुक चला है। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 260 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया, जिनमें मुंबई के 150 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने उन अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया था, जो तीन वर्ष से अधिक समय से अपने गृह जिलों में सेवारत या वर्तमान पदस्थापन पर हैं।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ निरीक्षकों सहित मुंबई के लगभग 150 पुलिस अधिकारियों को गडचिरोली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर और वाशिम सहित विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों का तलाबला

एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई, मीरा भायंदर और वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कुछ अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों के पुलिस अधिकारियों को मुंबई में तैनात किया गया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 36 सीटें मुंबई में हैं।

मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से मांगा थ स्पष्टीकरण

विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले के उसके आदेशों को पूरी तरह लागू करने में विफल रहने को लेकर निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस प्रमुख से स्पष्टीकरण मांगा था।

राज्य में 20 नवंबर को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर क महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों की चुनाव की तारीखों को ऐलान किया था। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। 29 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन था। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार