File Photo 
दिल्ली

दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू आरंभ, अगले 55 घंटे तक गैर-आवश्यक गतिविधियों पर रहेगी रोक

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया जाने वाला सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात से लागू हो गया और सभी गैर-जरूरी गतिविधियों पर अगले 55 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक जनवरी के अपने आदेश के तहत शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया है।

दिल्ली मेट्रो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सप्ताह जारी डीडीएमए के दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत सप्ताहांत (15-16 जनवरी) को मेट्रो ट्रेन सेवाएं नियमित रहेंगी। कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवाएं और सार्वजनिक परिवहन बसें पूरी सीट क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

आवश्यक सेवाओं के लिए पिछले सप्ताह जारी किए गए ई-पास कर्फ्यू के दौरान मान्य होंगे। सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान किराना, सब्जियां और फल, दवाएं, दूध सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे।   (एजेंसी)

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान