छठ के बाद BJP-AAP में सियासी घमासान, यमुना की सफाई पर उठे सवाल सोर्स-सोशल मीडिया
दिल्ली

यमुना की दो तस्वीरें, दो सियासी दावे...AAP ने दिखाया झाग तो BJP ने गिनाए 1,400 साफ-सुथरे घाट, तेज हुई सियासत!

Delhi Yamuna Foam BJP vs AAP Controversy: छठ पूजा के दौरान यमुना में सफेद झाग दिखने पर BJP और AAP आमने-सामने आ गईं। सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर पलटवार किया।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • यमुना में सफेद झाग के वीडियो साझा कर AAP ने दिल्ली सरकार पर सफाई के दावों को लेकर सवाल उठाए।

  • मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए 1,400 से अधिक घाटों पर छठ आयोजन का दावा किया।

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ITO घाट पहुंचीं और बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिया।

Chhath Puja 2026 Yamuna River Pollution: दिल्ली में छठ महापर्व के समापन के बाद यमुना की सफाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। नदी में सफेद झाग के बीच श्रद्धालुओं के पूजा करने के वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने पिछली AAP सरकार के कार्यकाल में छठ पूजा के आयोजन पर लगी पाबंदियों का मुद्दा उठाया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष धार्मिक आयोजन को राजनीतिक रंग दे रहा है। वहीं, AAP ने यमुना की मौजूदा स्थिति को सरकार के सफाई संबंधी दावों की हकीकत बताया। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत की।

मनोज तिवारी का AAP पर हमला

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि दो साल पहले यमुना के घाटों पर छठ पूजा करने को लेकर पाबंदियां थीं और लोगों को पर्व मनाने में परेशानी होती थी।

मनोज तिवारी ने AAP और कांग्रेस पर कालिंदी कुंज घाट के वीडियो और तस्वीरों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले श्रद्धालु छठ मनाने के लिए परेशान होते थे, जबकि इस बार बड़ी संख्या में घाटों पर आयोजन किए गए और लोग व्यवस्थाओं से खुश हैं।

कपिल मिश्रा बोले- इस बार 1400 से ज्यादा घाटों पर हुआ आयोजन

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना में झाग को लेकर AAP की आलोचना पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय श्रद्धालुओं पर रोक लगाई जाती थी, जबकि मौजूदा सरकार ने छठ पूजा के आयोजन को भव्य बनाने के लिए इंतजाम किए हैं।

मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में 1,400 से अधिक घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि पहले लोगों को रोका जाता था, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर पर्व के दौरान राजनीतिक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।

AAP ने यमुना में सफेद झाग के वीडियो साझा कर उठाए सवाल

दरअसल इस विवाद की शुरुआत आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यमुना के वीडियो साझा करने के बाद हुई। इन वीडियो में नदी की सतह पर सफेद झाग दिखाई दे रहा है और श्रद्धालु उसके बीच छठ पूजा करते नजर आ रहे हैं।

AAP ने आरोप लगाया कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार की ओर से किए गए दावे जमीनी स्थिति से मेल नहीं खाते। पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को निशाने पर लेते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को ऐसी स्थिति में पूजा करनी पड़ रही है, जो नदी की सफाई के दावों पर सवाल खड़े करती है।

पार्टी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि यमुना की सफाई के नाम पर किए गए दावे झूठे साबित हो रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में सफेद झाग से ढकी नदी में पूजा करते श्रद्धालुओं की तस्वीरों के साथ सरकार से जवाब मांगा गया।

CM रेखा गुप्ता पहुंची ITO घाट

राजनीतिक बयानबाजी के बीच दिल्ली की CM रेखा गुप्ता सोमवार सुबह दिल्ली के ITO घाट पहुंचीं। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नाव से यमुना के घाटों का निरीक्षण किया था। रविवार को वह सोनिया विहार घाट पर संध्या अर्घ्य के दौरान भी मौजूद रहीं और पूजा-अर्चना की।

ITO घाट पर मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने छठ महापर्व को श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में कोई कमी रह गई हो तो वे इसके लिए क्षमा चाहती हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगली बार इससे बेहतर इंतजाम करने की कोशिश की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

स्पेन में गिरफ्तारी के बावजूद बिग बी को कैसे दी धमकी? जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन