नई दिल्ली : लुटेरे किसी चीज को लूटने के लिए हमेशा नए तरकीब निकाते रहते हैं। दिल्ली से एक ऐसी घटना आ रही है, जिसमें लूटने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दरअसल, चोरी करने या लूटने के लिए चोरों को पहले सेंध लगाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन दिल्ली के इस घटना में बड़ें ही कैजुअल तरीके से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को चूना लगा दिया है। एक 32 वर्षीय महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का प्रशंसक बनकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण उड़ा ली हैं।
यह घटना तब सामने आई, जब दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस कैजुअल घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला को एक 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' के साथ तस्वीरें लेने के दौरान उसके लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - Cyber Fraud: मुंबई में फर्जी FIR से डराकर ठगों ने उड़ा लिये 52 लाख, अब पुलिस कर रही है जांच
अधिकारी ने बताया कि महिला को उसके पति के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़ा गया और उसके हरियाणा स्थित घर से 100 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए। 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर खुद को उसका प्रशंसक बताने वाली एक महिला ने उसे लूट लिया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, "महिला ने 18 सितंबर को शिकायतकर्ता से उसके महंगे आभूषणों के साथ फोटो/वीडियो लेने के बहाने मिलने की जिद की।" उन दोनों ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित उसके कार्यालय में मिलने का फैसला किया। वहां महिला ने उससे सोने के आभूषण पहनकर कैमरे के सामने पोज देने को कहा जिसके बाद 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' ने ऐसा ही किया। डीसीपी ने कहा, "इस बीच जब व्यक्ति कॉल पर व्यस्त था तो महिला उसके 100 ग्राम सोने के आभूषण लेकर भाग गई।" उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और महिला के मनाली में होने का पता चला। टीम ने उसे मनाली में पकड़ लिया और झज्जर स्थित उसके घर से सोने के आभूषण बरामद किए। मामले की आगे की जांच जारी है।"
एजेंसी इनपुट के साथ।
ये भी पढ़ें - Cyber Fraud: खुद को बताया दिल्ली हवाई अड्डे का अधिकारी, और उद्योगपति के अकाउंट से उड़ा लिए 1 करोड़