सीएम रेखा गुप्ता और आप विधायक आतिशी, कॉनसेप्ट फोटो  
दिल्ली

Delhi Politics: ये क्या बोल गईं सीएम रेखा गुप्ता? जिससे दिल्ली की सियासत में आ गया भूचाल

Delhi Politics: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि आतिशी जी, आज अरविंद केजरीवाल जी ने आपको यहां फंसा दिया है और पता नहीं वो खुद कहां गायब हो गए हैं। मुझे आपकी चिंता है।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : दिल्ली की मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। सीएम रेखा के इस आरोप से दिल्ली की सियायत में बवाल मचना तो तय है। दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार बनी है और केजरीवाल सरकार की विदाई हुई है, तब से दिल्ली की सियासत में बवाल मचा हुआ है।

बता दें, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि आतिशी जी, आज अरविंद केजरीवाल जी ने आपको यहां फंसा दिया है और पता नहीं वो खुद कहां गायब हो गए हैं। मुझे आपकी चिंता है, अगर ये लोग स्वाति मालीवाल को उनके घर में पिटवा सकते हैं तो आप भी दूर नहीं हैं। मुझे आपकी बहुत चिंता है।

अरविंद केजरीवाल का इतना पक्ष मत लो...

विधानसभा में कैग (CAG) रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, 'मान लेते हैं कि हम चोर हैं...हम बेकार हैं...' उनके बयान पूरा होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और फिर इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने अपनी गलती मान ली है ना? इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का इतना पक्ष मत लो।

अब तुम्हारे काले राज खुल रहे हैं

हंगामे के कारण आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह को सदन की कार्यवाही से बाहर निकाल दिया गया। इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "विपक्ष के हंगामे के चलते आप विधायक जरनैल सिंह को मार्शल आउट कर दिया गया है। अभी सदन के पटल पर दो ही रिपोर्ट आई हैं, अब तुम्हारे काले राज खुल रहे हैं।"

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज से विपश्यना साधना के लिए पंजाब के होशियारपुर में हैं। इससे पहले भी केजरीवाल यह साधना बीते साल दिसंबर 2023 में कर चुके हैं। बता दें, विपश्यना एक ध्यान साधना है जिसे गौतम बुद्ध ने बताया था। यह भारत की सबसे पुरानी ध्यान तकनीकों में से एक है। यह आत्मनिरीक्षण के जरिए आत्मशुद्धि की साधना मानी जाती है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी