स्वाती मालीवाल व अरविंद केजरीवाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
दिल्ली

‘VIP कल्चर काे खत्म करने की बात करने वाले ट्रंप से भी बड़ा काफिला लेकर…’, स्वाती मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

पंजाब से अरविंद केजरीवाल के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफिले को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर तंज कसा है।

आकाश मसने

नई दिल्ली: दिल्ली में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंच गए हैं। वे पंजाब में विपश्यना करेंगे और मन की शांति की तलाश करेंगे। केजरीवाल मंगलवार शाम को पंजाब पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहीं। केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में धम्म धम्म विपश्यना केंद्र में 10 दिन तक रहेंगे। इस बीच पंजाब से अरविंद केजरीवाल के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

काफिले को लेकर विपक्षी दल तो केजरीवाल पर निशाना साध ही रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उन पर निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के काफिले को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले से भी बड़ा बता दिया है।

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया वीडियो

स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि "जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।"

सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में अरविंद केजरीवाल का काफिला एक भवन के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उनके काफिले में 20 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा जैमर और एंबुलेंस की गाड़ी भी शामिल थी।

केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस से जवान तैनात

बता दें कि पंजाब पुलिस से कई जवान अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पहले से तैनात हैं। इसे लेकर विपक्ष आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर पहले भी निशाना साधता रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ये अहम मुद्दा बना था कि अरविंद केजरीवाल अपनी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का उपयोग करते हैं।

अब अरविंद केजरीवाल केवल अपनी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं। वह विधायक का चुनाव भी हार गए। इसके बावजूद केजरीवाल पंजाब पुलिस के उपयोग कैसे कर रहे हैं? यह सवाल उठ रहे हैं।

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति