सोनम वांगचुक (सौजन्य-IANS) 
दिल्ली

छात्रों पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! संसद तक युवाओं को जाने की अनुमति मिलने तक चलेगा अनशन

Sonam Wangchuk Protest: अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने कहा कि युवाओं को सांसदों से मिलने की अनुमति मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की अपील।

अर्पित शुक्ला

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा बयान सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल से उन्होंने एक हस्तलिखित संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वह अपना भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ हुए व्यवहार को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

'युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति मिले'

अपने संदेश में वांगचुक ने लिखा कि वह तब तक अनशन जारी रखेंगे, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलकर अपनी बात रखने की अनुमति नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति है, लेकिन उनकी प्राथमिकता छात्रों की आवाज संसद तक पहुंचाना है।

शिक्षा मंत्री की जवाबदेही की उम्मीद

सोनम वांगचुक ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। उन्होंने लिखा कि प्रदर्शन के दौरान उकसावे के बावजूद छात्रों और युवाओं ने जिस संयम और शांति का परिचय दिया, उससे वह बेहद प्रभावित हैं।

उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने का अवसर दिया जाए, जिससे इस पूरे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स पार करने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई स्थानों पर बल प्रयोग की खबरें भी सामने आईं। घटना के बाद राजधानी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा