Sonam Wangchuk Delhi High Court Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। इस याचिका में सिंगल-जज के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने की इजाज़त नहीं दी गई थी।
दिल्ली हाई कोर्ट की डिविजन बेंच आज दोपहर 2:30 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी। अंगमो ने सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें वांगचुक को प्राइवेट मेडिकल सुविधा में ट्रांसफर करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था।
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर रविवार के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी। दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने रविवार को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था।
गीतांजलि का कहना है कि सोनम को अपनी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने का हक है। सरकार या कोर्ट उन्हें किसी खास अस्पताल में इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। अब सोमवार को गीतांजलि आंगमो की ओर से वकील इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की।
सोनम वांगचुक के हेल्थ को लेकर आज अस्पताल ने अपडेट जारी किया। VMMC और सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में जानकारी दी है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है, "सोनम वांगचुक का VMMC और सफदरजंग अस्पताल में अच्छी तरह से इलाज चल रहा है। उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं। ब्लड पैरामीटर पर लगातार बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।
https://twitter.com/ians_india/status/2079065361530704281
यह भी पढ़ें - सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें
अस्पताल के बयान के अनुसार, सोनम वांगचुक लगातार मेडिकल देखरेख में हैं और विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है। VMMC और सफदरजंग अस्पताल और AIIMS, नई दिल्ली की इलाज करने वाली टीमों के क्लिनिकल असेसमेंट के आधार पर, किसी भी संभावित जटिलता का जल्द पता लगाने और समय पर इलाज के लिए लगातार मेडिकल मदद और बिना रुके क्लिनिकल निगरानी जरूरी है। उन्हें जरूरी सभी मेडिकल देखभाल मिल रही है, और विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी क्लिनिकल स्थिति पर लगातार बारीकी से नजर रख रही है।