File Photo 
दिल्ली

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति की स्मृति ईरानी ने की आलोचना, 'आप' ने किया पलटवार

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली:  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार की नयी आबकारी नीति की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि दिल्ली में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब की दुकानें खोली गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की ओर से आयोजित एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘जिस नेता ने स्वराज की बात की और अपनी पुस्तक में शराब की दुकानों के खिलाफ धरना देने और उन्हें बंद करने की बात की, वह अब दिल्ली के हर वार्ड में शराब की दुकान खोलने की संभावनाएं तलाश रहा है।'' 

ईरानी पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा और शराब माफिया के बीच एक “सांठगांठ” थी, जिसके जरिये वह 3,500 करोड़ रुपये कमाती थी। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, “नई आबकारी नीति से शराब माफिया की कमर टूट गई है और भाजपा की अवैध कमाई बंद हो गई है। इससे विचलित होकर भाजपा नेता झूठ फैला रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।” ईरानी ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस नयी आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा का विरोध जारी रहेगा और यह तब तक होगा, जब तक कि इसे वापस नहीं लिया जाता।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार ने समाज को एक संदेश दिया है कि वह फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मैं आप सरकार से पूछना चाहती हूं कि इस फायदे के चक्कर में जो परिवार बर्बाद होंगे, उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।'' उन्होंने कहा कि तिलकनगर में एक गुरुद्वारा के नजदीक और शाहदरा में भी एक गुरुद्वारा के नजदीक शराब की दुकानें खोली गई हैं। मंडावली इलाके में शराब की दुकान खुलने से अक्सर झगड़े और विवाद होते हैं।

ईरानी ने कहा कि शराब की दुकानों ने महिलाओं की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के तहत निजी समूहों को शहर भर में 849 शराब की दुकानें खोलने का लाइसेंस दिया गया है। अब तक लगभग 550 ठेकों ने परिचालन शुरू कर दिया है, जबकि शेष निजी समूहों द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आप सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि राजधानी के रिहायशी इलाकों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास खुली शराब की दुकानें 48 घंटे के भीतर बंद नहीं की गयीं, तो पार्टी ऐसी दुकानों को सील कर देगी। (एजेंसी)

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट