सीएम रेखा गुप्ता सौजन्य-IANS
दिल्ली

दिल्ली में डेढ़ साल में 3 घोटाले... रेखा सरकार के मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, इस्तीफे पर अड़ा AAP

CM Rekha Gupta: दिल्ली में सिर्फ डेढ़ साल में ही तीन घोटालों से रेखा गुप्ता सरकार घिर गई है। आम आदमी पार्टी ने घोटालों का खुलासा करते हुए AAP ने जांच और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है।

प्रिया जैस

Rekha Gupta Government: रेखा गुप्ता की सरकार आए अभी करीब 1.5 साल हुआ है। इन 1.5 सालों में रेखा गुप्ता की सरकार पर तीन बड़े घोटाले के आरोप लग चुके है। आम आदमी पार्टी ने इन घोटालों पर से पर्दा उठाने का दावा किया है और इसमें शामिल मंत्रियों का इस्तीफा मांगा है।

राजधानी दिल्ली में सत्ता बदलने के कुछ महीनों के भीतर ही रेखा गुप्ता सरकार तीन बड़े घोटालों के आरोपों से घिर गई है। छात्राओं के लिए महंगी साइकिल खरीद, सस्ता चावल खरीदकर महंगा बेचने की योजना और सरकारी अस्पतालों की दवाओं में करोड़ों के घोटाले के आरोप सरकार के गले की फांस बनते जा रहे हैं।

दवा-चालव और साइकिल खरीद घोटाला

दिल्ली में दवा और चावल घोटाले में सरकार ने कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है, लेकिन विपक्ष मंत्रियों के इस्तीफे पर अड़ा है। सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर आप ने खासकर साइकिल खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है।

90 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

सत्ता पक्ष के कई विधायक भी दबी जुबान में मान रहे हैं कि ये दाग सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सबसे नया विवाद छात्राओं को बांटी गई साइकिलों को लेकर है। आम आदमी पार्टी ने इसमें 90 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो साइकिलें दिखाते हुए दावा किया कि बाजार में ओरिजिनल पार्ट्स वाली जो साइकिल 4,100 से 4,200 रुपये में मिल रही है। सरकार ने थोक में वही साइकिल 6,923 से 6,957 रुपये प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदी है।

360 करोड़ रुपये का टर्नओवर

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि 1.30 लाख साइकिलों की खरीद के लिए टेंडर की शर्तें ऐसी रखी गई कि एक तय कंपनी को ही फायदा मिले। इसके लिए 360 करोड़ रुपये का टर्नओवर अनिवार्य किया गया।

हालिया वित्तीय वर्ष को शामिल नहीं किया गया और प्री-बिड बैठक भी नहीं कराई गई। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कई कंपनियों ने एलजी, मुख्यमंत्री और विजिलेंस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भारद्वाज ने कहा कि सरकारी साइकिल में न सही रिम है, न सही टायर और लोकल पार्ट्स को हीरो हाई क्लास स्काइल बताकर बांटा गया है। दूसरा बड़ा आरोप 22,000 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का है।

चावल घोटाले पर मंत्री का मांगा इस्तीफा

आम आदमी पर्टी का आरोप है कि रेखा गुप्ता की सरकार ने यह चावल गरीबों में बांटने के बजाय हरियाणा की एक संस्था को 46 रुपये प्रति किलो में बेचने की तैयारी थी, यह सिर्फ अधिकारी का नहीं, पूरी सरकार का मामला है। मंत्री को बर्खास्त किया जाना जरूरी है।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम