दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (कांसेप्ट फोटो) 
दिल्ली

Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली में 26 साल बाद सत्तासुख की 'रेखा', मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने ली शपथ

Delhi CM Shapath grahan in hindi: दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज PM नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ ले चुके हैं।

विजय कुमार तिवारी

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony  : भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीया रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनने के बाद दिल्ली में भाजपा के सीएम का चेहरा तय होने के बाद गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शपथ दिला दी। बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। उपराज्यपाल के द्वारा गुरुवार को शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गयीं।  रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है।

रेखा गुप्ता पूरा करेंगी जनता के साथ किए गए कमिटमेंट्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात की और कहा कि दिल्ली के लिए हजारों मुद्दे उनकी नजर में हैं, लेकिन उनके प्राथमिकता पहले उन कमिटमेंट्स पर होगी, जिसको उनकी पार्टी ने जनता के साथ किया है। सरकार उन पर पहले फोकस करेगी।

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

प्रवेश साहिब सिंह के बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

मंत्री के रूप में सबसे पहले प्रवेश साहिब सिंह को शपथ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद वरिष्ठ मंत्री के रूप में प्रवेश साहिब सिंह को शपथ दिलाई गई। वह राज्य के उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने जय हिंद का नारा लगाया।

मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रामलीला मैदान ने उनका पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद राष्ट्रीय गान हुआ और उसके बाद उपराज्यपाल के निर्देश के बाद शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन की अधिसूचना अधिसूचना पढ़ी गई। अब थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता शपथ लेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान में पहुंच गए हैं। वहां पर वह मंच पर उपस्थित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री और मौजूद स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं। अब वहां पर केवल प्रधानमंत्री का इंतजार हो रहा है, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा।

विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर की कुर्सी

सीएम की रेस में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है।

रामलीला मैदान में तगड़ी सुरक्षा

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तगड़ी सुरक्षा है। राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात करके सुरक्षा को मजबूत किया है। पुलिस के साथ कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन और स्वाट टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

शपथ ग्रहण में पहुंचे कई राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम

रामलीला ग्राउंड में शपथ ग्रहण के दौरान कई राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम और सहयोगी दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी लोग नव नियुक्त सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दे रहे हैं। इस भव्य समारोह में प्रमुख धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं को भी न्यौता देकर बुलाया गया है।

नियुक्त सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा देकर उनकी सुरक्षा मजबूत की गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के साथ साथ उनके घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।  शपथ लेते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा मिल जाएगी। साथ ही इसमें 2 PSO राउंड द क्लॉक और 1 एस्कॉर्ट गाड़ी जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। रेखा गुप्ता के घर पर फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी, बैंक साइड पर 4 पुलिसकर्मी और 2 कमांडो मौजूद रहेंगे।

अतिथि व मंत्रिपरिषद के सदस्य रामलीला मैदान में पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य रामलीला मैदान में पहुंच गए हैं। 26 साल बाद भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी होने जा रही है। उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्री मौजूद हैं।

आज ही होगी मंत्रिपरिषद की पहली बैठक, हो सकते हैं महिलाओं पर कई फैसले

रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में अपराह्न करीब तीन बजे होने की संभावना है और इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।

वर्तमान में भाजपा शासित राज्य में इकलौती महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता

रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।

आज दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी रेखा गुप्ता

भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला