राहुल गांधी और कुली (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'दिल्ली भगदड़ के असली हीरो कुली', राहुल गांधी ने रिलीज किया बातचीत का वीडियो...कुलियों ने कहा-हीरो से जीरो बन गए हम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कुलियों की समस्याओं को जाना समझा साथ ही उनकी सरकार से डिमांड पूछी।

Saurabh Pal

दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कुलियों की समस्याओं को जाना समझा साथ ही उनकी सरकार से डिमांड पूछी। गांधी ने अपने वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ का कुलियों को हीरो बताया है।

महाकुंभ के दौरान 22 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। यह पिछले कुछ सालों में राजधानी का सबसे बड़ा हादसा था। राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सबने भगदड़ में अच्छा काम किया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि सर हम सभी यहीं रहते हैं, हमारी भी जिम्मेदारी होती है।

'उस दिन जैसी भीड़ कभी नहीं देखी'

घटना को लेकर राहुल गांधी को एक कुली ने बताया कि घटना सवा नौ या साढे़ नौ बजे  हुई थी।  उस समय हम लोग काम कर रहे थे। हम लोगों को पता चला कि प्लेटफार्म 14-15 पर थोड़ी भगदड़ हुई है। हालाकि प्रशासन वहा तैनात था, लेकिन भीड़ ज्यादा थी। गांधी ने पूछा कि कितनी भीड़ थी। कुलियों ने बताया कि आंकड़ा बताना मुश्किल है, लेकिन इससे पहले इतनी भीड़ नहीं देखी थी। उन्होंने बताया कि 100 से 200 कुली थे, हमने हाथ पकड़-पकड़ कर लोगों को बाहर रोका। बाहर से आने वालों को भगदड़ का पता नहीं था।

मर चुकी लड़की को ठेले से पहुंचाया बाहर

उन्होंने कहा कि हमारे कुछ कुली भी घायल हो गए थे। हमें सारे रास्ते पता थे। हमारे पूरे समूह ने प्रशासन का साथ दिया। एक कूली ने बताया कि हमने अपने ठेले पर लिटा कर एक बच्ची को बाहर पहुंचाया, जिसे वहां से अस्पताल ले गए। वह मर चुकी थी। देखें पूरा विडियो-

2008 की तरह ग्रुप डी में भर्ती करने की मांग

इसी बातचीत के दौरान गांधी ने कुलियों की परेशानी पूछी तो उन्होंने बताया कि धंधा खत्म हो गया है। दिहाड़ी ज्यादा बन नहीं रही है। किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते। हम घर पर पैसे भेजें या खाना खाएं। उन्होंने डिमांड की है कि 2008 के तर्ज पर हमें ग्रुप डी की नौकरी दी जाए। जिससे हमारा भी गुजारा हो जाए। अंत में राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग हीरो हो तो एक कूली ने कहा कहां सर हम तो जीरो हैं। कांग्रेस नेता जाते वक्त भगदड़ के दौरान घायल कूली व उनकी अन्य समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर