PM मोदी (Image- Social Media) 
दिल्ली

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी

West Bengal News: प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भी पश्चिम बंगाल सरकार पर राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ‘‘शर्मनाक और अभूतपूर्व'' है।

अर्पित शुक्ला

PM Modi Speech: दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की हालिया घटना पर ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “अहंकारी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अहंकार नष्ट हो जाता है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “एक आदिवासी राष्ट्रपति का घोर अपमान करने वाली पार्टी का अपमान हमेशा के लिए चूर-चूर होकर रहेगा। पश्चिम बंगाल की जनता कभी उस पार्टी को माफ नहीं करेगी, जो एक आदिवासी महिला और देश की राष्ट्रपति के अपमान में शामिल रही।”

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भी पश्चिम बंगाल सरकार पर राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ‘‘शर्मनाक और अभूतपूर्व'' है। उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ‘वास्तव में सभी सीमाएं लांघ दी है।

कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं। नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, करीब 10 वर्षों तक AAP-दा सरकार ने यहां विकास का हर काम ठप रखा था। अब दिल्ली से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनने से अब लाखों गाड़ियों को शहर में आने की ज़रूरत नहीं पड़ती। हमारी सरकार यमुना जी की साफ-सफाई के लिए भी बड़े पैमाने पर काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा, AAP-दा वालों का तरीका था, काम कम और बहाने ज्यादा। आज दिल्ली में विकास का मॉडल है, बहाने बंद, काम शुरू। पहले प्रोजेक्ट फाइलों में दम तोड़ते थे, आज प्रोजेक्ट जमीन पर उतरते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां