पूजा खेडकर (फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया) 
दिल्ली

पूजा खेडकर की जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुनाएगी दिल्ली की कोर्ट

पूजा खेडकर के मामले में दिल्ली की एक अदालत कल गुरुवार को अपना फैसला सुना सकती है। आज मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया गया है....

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : देश में चर्चा का विषय बनीं बर्खास्त प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के मामले में दिल्ली की एक अदालत कल गुरुवार को अपना फैसला सुना सकती है। मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर द्वारा दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुना सकती है।

मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर द्वारा दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। खेडकर ने अपने वकील के माध्यम से दायर अर्जी में दावा किया कि उन्हें ‘‘गिरफ्तारी का आसन्न खतरा'' है।

कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष के साथ-साथ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से उपस्थित हुए वकील ने अर्जी का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘‘व्यवस्था को धोखा दिया है।''

यूपीएससी की ओर से पेश वकील ने अदालत के समक्ष दावा किया, ‘‘उन्होंने (खेडकर) कानून और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। उनके द्वारा कानून का दुरुपयोग करने की आशंका अभी भी बनी हुई है। वह एक साधन संपन्न व्यक्ति हैं।''

-एजेंसी इनपुट के साथ

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना