नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
दिल्ली

PM Modi @75: दिल्ली-गाजियाबाद ट्रैफिक से अब मिलेगी राहत, नंद नगरी फ्लाईओवर का आज हो सकता है उद्घाटन

Nand Nagri Flyover Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को तोहफा मिल सकता है। 6 लेन वाले नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन 17 सितंबर को हो सकता है। अब सीमापुरी के जाम से राहत मिलेगी।

प्रिया जैस

PM Modi Birthday Programs: देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या आम बात है। इस समस्या को कम करने के लिए अब दिल्ली सरकार दिल्ली सरकार लगातार नई-नई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत नंद नगरी में तैयार हो रहा फ्लाईओवर अब अपने अंतिम चरण में है। दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए यह फ्लाईओवर बेहद महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि इसका उद्घाटन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर किया जाएगा।

यह फ्लाईओवर मंडोली जेल परिसर से लेकर गगन सिनेमा तक यात्रियों को 'सिग्नल-फ्री और सीधा मार्ग' प्रदान करेगा। इसके शुरू होने से दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और सीमापुरी समेत आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक घट जाएगी।

फ्लाईओवर की खासियतें

  • लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर
  • 6 लेन की सुविधा
  • फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए छह यू-टर्न
  • एक यू-टर्न नंद नगरी थाने के पास
  • दो बैक-टू-बैक यू-टर्न (थाने से 500 मीटर आगे)
  • दो यू-टर्न गगन सिनेमा बस स्टॉप के पास
  • एक अतिरिक्त यू-टर्न गगन सिनेमा चौराहे के बाद

यह फ्लाईओवर गाजियाबाद से वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज तक की यात्रा को आसान बनाएगा और हजारों यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही सीमापुर समते आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या कम होगी।

सौंदर्यीकरण और अन्य काम

यह परियोजना दिल्ली सरकार के 77 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने फ्लाईओवर के नीचे 'म्यूरल आर्ट' बनाने की योजना तैयार की है। साथ ही आसपास के दो बड़े ट्रैफिक जंक्शन को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम, रोड साइन बोर्ड और सुरक्षा उपकरणों की स्थापना भी शामिल है।

मंजूरी और तैयारियां

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि कुछ पर्यावरणीय मंजूरियों में देरी हुई थी, लेकिन अब सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सरकार चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर इसे आम जनता को समर्पित किया जाए। इसी अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत अन्य विकास और जनकल्याण परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, मुंबई अग्निकांड में 2 की मौत

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट

किताबें ही नहीं, ज्ञान का नया दौर, जानें डॉ. एस. आर. रंगनाथन के 5 नियम जिन्होंने बदल दी लाइब्रेरी की दुनिया

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें