नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग 
दिल्ली

नोएडा : केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 5 घंटे की कड़ी मेहनत और 32 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मुश्किल से पाया काबू

नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित एक रासायनिक कारखाने में रविवार तड़के भीषण आग लग गई जिस पर दमकल कर्मियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

राहुल गोस्वामी

नोएडा : थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित एक रासायनिक कारखाने में रविवार तड़के भीषण आग लग गई जिस पर दमकल कर्मियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग में कोई जनहानि होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की 32 गाड़ियां भेजी गईं और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि इसमें कोई जनहानि होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित बांके बिहारी केमिकल फैक्टरी में आज तड़के सवा तीन बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर से करीब 32 अग्निशमन वाहनों को मौके पर बुलाया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि, करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से करोड़ों रुपये का माल जल गया। चौबे ने बताया कि आग में कोई जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि जब कारखाने में आग लगी तब वहां कुछ लोग काम कर रहे थे, लेकिन वे सब सकुशल बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि अभी भी कारखाने से रह रहकर धुआं उठ रहा है और एहतियात के तौर पर कुछ दमकल वाहन मौके पर तैनात रखे गए हैं।

फिलहाल इस आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कारखाने में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुंआ फैल गया, जिसकी वजह से लोगों ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। कारखाने में आग की वजह से आसपास के अन्य कारखानों और स्थानीय लोगों में भी दहशत उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कारखाने में जब आग लगी थी, उस समय कारखाने के अंदर रखे ड्रम रह रहकर फट रहे थे, जिसकी आवाज से आसपास के लोग काफी देर तक दहशत में रहे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?