नवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 
दिल्ली

नवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटने जा रहे देश के ये बड़े दिग्गज, जानिए इस महामंथन में क्या है खास

Navbharat Conclave: विकसित भारत @2047 के संकल्प को गति देने के लिए 7 जुलाई को दिल्ली में 'नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन होगा, जिसमें कई दिग्गज नेता और नीति-निर्माता जुटेंगे।

अर्पित शुक्ला

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर देशभर में कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 7 जुलाई को नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में सरकार, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटकर विकसित भारत के विजन पर चर्चा करेंगे।

कॉन्क्लेव के विशेष सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (आयुष) प्रतापराव जाधव, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अपने विचार साझा करेंगे।

भारत की विकास यात्रा पर चर्चा

इस सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, आयुष प्रणाली के विस्तार, राष्ट्रीय नीतियों की दिशा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वक्ता बताएंगे कि किस प्रकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, मजबूत नीति-निर्माण और जवाबदेह लोकतांत्रिक संस्थाएं विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना भी है। इस मंच पर ऐसे सुझावों और अनुभवों को साझा किया जाएगा, जो भारत की विकास यात्रा को नई गति दे सकते हैं।

देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा

आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल तकनीक, आधुनिक बुनियादी ढांचे, नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। ऐसे समय में यह कॉन्क्लेव देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार, उद्योग, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और समाज के सभी वर्ग मिलकर साझा प्रयास करें। यही सोच इस कॉन्क्लेव की सबसे बड़ी विशेषता है।

7 जुलाई को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि नए भारत की सोच, नेतृत्व और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रभावशाली मंच बनने की उम्मीद है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल