दिल्ली

दिल्ली वाले हो जाएं सावधान! 1 अगस्त को फिर बजेगा सायरन; क्या है मामला- VIDEO

Mock Drill In Delhi: राष्ट्रीय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली जिला कार्यालय के सहयोग से मेगा मॉक ड्रिल करेगा। इसमें पहली बार हैम रेडियो संचार उपकरण का इस्तेमाल होगा।

मनोज आर्या

Delhi Mock Drill: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से आ रहे भूकंप को देखते हुए इससे बचाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अगस्त को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इंदिरा गांधी के नजदीक हवाई जहाज के लिए ईंधन भरने की जगह, वसंत कुंज में निजी स्कूल सहित पांच जगहों पर सेना और राष्ट्रीय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली जिला कार्यालय के सहयोग से मेगा मॉक ड्रिल करेगा। इसमें पहली बार हैम रेडियो संचार उपकरण का इस्तेमाल होगा। ये आपात स्थिति में सहायक होता है। इस मेगा मॉक ड्रिल से पहले इसे लेकर सुरक्षा चक्र नाम से संगोष्ठी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुई। इस मौके पर आपदा प्रबंधन संगठन (ओडीएम) के अध्यक्ष और जिला परियोजना अधिकारी, आईजीआई, नई दिल्ली जिला कार्यालय डॉ. विनोद भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हैम रेडियो संचार प्रणाली की जानकारी दी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए