दिल्‍ली के मक्‍कड़ अस्‍पताल में आग 
दिल्ली

दिल्‍ली के मक्‍कड़ अस्‍पताल में देर रात लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रविवार रात आग लग गई। बीते रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रविवार रात आग लग गई। इस बाबत दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आज यानी सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीते रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले एक ‘एयर कंडीशनर' और अस्पताल के एक बिस्तर में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इसे तुरंत बुझा दिया गया और कुछ मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया। इस बाबत फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने कहा कि 'हमें अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसे मौके पर पहुंचकर बुझा दिया गया है।'

इस घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर में मक्कड़ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थित है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी दें कि, मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की घटना बेसमेंट में शुरू हुई, जिसके बाद धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। चार फायर टेंडर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी दें कि, दिल्ली में इससे पहले भी अस्पतालों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं मई 2024 में पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?