राहुल गांधी, डिजाइन फोटो - नवभारत  
दिल्ली

अगर हमारी शिक्षा प्रणाली RSS के हाथों में चली गई तो... NSUI के विरोध प्रदर्शन में ये क्या बोल गए राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि आरएसएस द्वारा मनोनीत उम्मीदवार अब पूरे भारत के विश्वविद्यालयों में कुलपति हैं। अब राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति आरएसएस द्वारा मनोनीत किए जाएंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार यानी 24 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के छात्रों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा, "देखिए, एक संगठन भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है, और वह संगठन आरएसएस है। अगर हमारी शिक्षा प्रणाली उनके हाथों में चली गई, तो देश बर्बाद हो जाएगा, और रोजगार खत्म हो जाएगा।"

राहुल गांधी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि आरएसएस द्वारा मनोनीत उम्मीदवार अब पूरे भारत के विश्वविद्यालयों में कुलपति हैं। अब राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति आरएसएस द्वारा मनोनीत किए जाएंगे। देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले के बारे में बात की थी। यह अच्छी बात है कि उन्होंने कुंभ के बारे में बात की, लेकिन मैं चाहता था कि वे रोजगार के बारे में बोलें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपकी सरकार ने इस देश के युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और आपको इस बारे में भी बोलना चाहिए। भाजपा-आरएसएस मॉडल का उद्देश्य देश की सारी संपत्ति अंबानी और अडानी को देना और सभी संस्थागत संगठनों को आरएसएस को सौंपना है।

राहुल गांधी ने और आगे कहा कि हम सभी एकजुट हैं और हम मिलकर लड़ेंगे। आपको बता दें, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा