जामिया मिल्लिया इस्लामिया का आदेश सौजन्य-सोशल मीडिया
दिल्ली

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Jamia Millia Islamia Elections: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर मतदान कराने का आदेश जारी हुआ है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे।

  • संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर मतदान कराने का आदेश जारी हुआ।

  • समझौता होने के बावजूद, कुछ छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर हैं।

Jamia Student Union Election: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने दो दशकों के बाद छात्र संघ चुनाव फिर से कराने की घोषणा की है। सोमवार को जारी एक आदेश में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई संबंधी नोटिस को वापस ले लिया है। साथ ही, यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्र संघ चुनाव कराने के लिए सहमत हो गया है। आदेश में कहा गया है, "जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ के चुनाव, छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कराए जाएंगे।"

छात्रों के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन का फैसला

यह घोषणा छात्रों के कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद आई है। छात्र, निर्वाचित छात्र संघ को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2006 में भंग कर दिया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों की कार्रवाई की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया का आदेश

भूख हड़ताल अभी भी जारी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन और छात्रों के बीच रात में एक समझौता होने के बावजूद, कुछ छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कुछ छात्रों को मना-फुसलाकर समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए, और उनका कहना है कि उनकी मूल मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। जो छात्र इस समझौते का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा है।

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। एक छात्र का कहना है, "हम पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। आज मेरा 14वां दिन है और दिन-ब-दिन मेरी तबीयत बिगड़ती जा रही है और मैं कमजोर होता जा रहा हूं। लेकिन जामिया प्रशासन अभी तक मेरी उठाई गई किसी भी चिंता पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। इसके बजाय, कल रात 2:00 बजे से उन्होंने कैंपस को बंद कर दिया है। उन्होंने लाइब्रेरी और क्लासें बंद कर दी हैं, क्लासों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया है, और पूरे कैंपस को ही पूरी तरह से बंद कर दिया है।"

छात्रों को कैंपस में आने से रोका जा रहा

एक अन्य छात्र ने बताया, "जामिया प्रशासन ने पूरे कैंपस को लॉक करके और बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाकर एक ऐसा माहौल बना दिया है, जबकि उन्होंने ITBP, दिल्ली पुलिस, अपने गार्डों जिन्हें मैं गुंडे कहूंगा और RSS से जुड़े लोगों को अंदर आने की छूट दे रखी है। वहीं दूसरी ओर, हमारे अपने वैध छात्रों को, जिनके पास सत्यापित ID कार्ड हैं, कैंपस में घुसने से रोका जा रहा है।"

सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आपको जानकारी दें, कि दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की शिकायत पर, वहां जाने वाले सांसदों के खिलाफ बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने को लेकर FIR दर्ज की है। ये सांसद जामिया के उन छात्रों से मिलने परिसर गए थे जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांगों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ को फिर से बहाल करना, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लेना और अन्य मुद्दे शामिल हैं।

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी