रूपनगर ब्रिज हादसा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली के रूपनगर में हुआ बड़ा हादसा, गिर गया लोहे से बना 'मौत का पुल', एक महिला की गई जान, सामने आया VIDEO

Delhi Bridge Collapse News: दिल्ली के रूपनगर में लोगे का पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह पुल नाले के ऊपर बना हुआ था जिसे पहले से ही खतरनाख घोषित कर दिया गया था।

सजल रघुवंशी

Iron Bridge Collapse In Roopnagar: उत्तर दिल्ली के रूप नगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। रूपनगर में नाले के ऊपर बना लोगे का पुल अचानक से गिर गया जिसकी वजह से एक महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक यह पुल पहले से ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था साथ ही लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 9 बजे मिली थी लेकिन जब तक टीम वहीं पहुंची तब तक पुल का एक बड़ा हिस्सी नाले में गिर चुका था।

हादसे में महिला की मौत

इस हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन मलबे के नीचे दबने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह आसपास बैठकर भीख मांगने वाली महिला थी और अक्सर पुल के एक किनारे पर बैठा करती थी।पुल गिरने के बाद वह नाले में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

काफी खराब हालत में था पुल

पुलिस ने बताया कि यह पुल सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीन था और इसे पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल के दोनों साइड बैरिकेड लगाए गए थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए इलाके के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पुल काफी जर्जर हालत में था। निवासी ने बताया कि तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब देखा कि पुल गिर चुका है। हालांकि चेतावनी के बावजूद कई लोग बैरिकेड पार करके पुल का इस्तेमाल किया करते थे।

इससे पहले दिल्ली में फरवरी महीने में एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। जहां जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। यह घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके के जोगिंदर सिंह मार्ग की है। बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए इस गड्ढे में एक मोटरसाइकिल सवार गिर गया। जिससे उसकी जान चली गई। हैरानी की बात यह रही कि युवक करीब 12 घंटे तक गड्ढे में ही पड़ा रहा लेकिन किसी को इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम