अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान(Image- Social Media) 
दिल्ली

CJP के संसद मार्च के बीच अचानक अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, क्या होने वाला है बड़ा फैसला?

CJP Protest: पेपर लीक मामले पर CJP के संसद मार्च और प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बीच अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

Dharmendra Pradhan and Amit Shah Meeting: पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के बीच सोमवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इसी दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं की इस मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

CJP पिछले कई दिनों से पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही थी। सोमवार को पार्टी ने संसद मार्च निकाला, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़प हुई।

संसद मार्च के दौरान हंगामा

जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की। शास्त्री भवन के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल होने की भी खबरें सामने आईं।

स्थिति को देखते हुए जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ समेत कई मेट्रो स्टेशनों के कुछ प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने का ऐलान किया।

नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। सौरभ दास ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास ने कहा कि मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे।

शाह-प्रधान मुलाकात पर नजर

धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं की बैठक में CJP के आंदोलन या शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई या नहीं।

https://youtu.be/MFljggS0gjU?si=P8y3Mp0CgGUY6hnb

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं