दिल्ली में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा खौफनाक हत्याकांड, 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Usmanpur Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड जैसी खौफनाक वारदात अब दिल्ली के उस्मानपुर में हुई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

अक्षय साहू

Minor Boy Stabbed to Death Delhi: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कई लड़कों ने अभिषेक पर हमला किया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 17 वर्षीय युवक जमीन पर पड़ा मिला। जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किया है। इस मामले को लेकर न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत FIR दर्ज किया गया है।

किसने की अभिषेक की हत्या?

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, सोमवार रात करीब 10:30 बजे कुछ लड़कों ने अभिषेक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सभी लड़के अभिषेक पर तब तक हमला करते रहे जब तक वह जमीन पर नहीं गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची। जहां अभिषेक लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, अभिषेक के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन लड़कों ने अभिषेक पर हमला क्यों किया। लेकिन माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। 

हत्याकांड से इलाके में हड़कंप

हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह हम सबके लिए खतरा है। दिनदहाड़े इस प्रकार की हत्या की जा रही है। जबकि यहां लोकल मार्केट भी है। इसके बावजूद कुछ लड़के आते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। इसके इलाके में डर का माहौल बन गया है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें