वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन...फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO

Viral Video: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

अभिषेक सिंह

Delhi Viral Video: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है और यह घटना न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय मौके पर एक और व्यक्ति मौजूद था, जो पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड कर रहा था। युवक के हाथ में एक पिस्तौल थी और वह उसमें मैगजीन लगा रहा था।

सामने आया मौत का लाइव वीडियो

पास खड़ा व्यक्ति बार-बार उससे ऐसा न करने की गुहार लगा रहा था, लेकिन युवक ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। वह लगातार कह रहा था, "गोली मत चलाना, भाई।" हालांकि, कुछ ही पलों बाद युवक ने पिस्तौल अपनी छाती से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

युवक ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

घटना के तुरंत बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसी थी और कथित तौर पर उस व्यक्ति की थी जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच

अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के सभी संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हालांकि, इस स्तर पर यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गोली गलती से चली थी या युवक ने जानबूझकर आत्महत्या की थी।

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया