दिल्ली सीमापुरी हादसा सौजन्य-IANS
दिल्ली

Delhi Building Collapse: मलबे से 11 लोगों को निकाला बाहर, 3 की मौत, कभी भी गिर सकती है बाकी 3 बिल्डिंग

Delhi Seemapuri Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में 4 मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हुई। 8 लोग घायल हैं। इलाके में आसपास की 3 इमारतें असुरक्षित हैं।

प्रिया जैस

Delhi Building Collapse Rescue Operation: दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार को चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक पुलिस ने 3 महिलाओं और एक बच्चे के शव बरामद किए हैं। फिलहाल खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे ईदगाह मछली मंडी के पास हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली नगर निगम तथा दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से अब तक 11 लोगों को निकाला गया है, जिनमें आठ घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी

DM अजय कुमार ने बताया, "यह रेस्क्यू ऑपरेशन कल दोपहर करीब 3:30 बजे से लगातार चल रहा है। यह पूरी रात चला, अभी भी जारी है और आगे भी चलता रहेगा। कुल आठ घायल लोगों को बचाया गया और GTB अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वे सभी अब ठीक हैं। तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। ऐसी संभावना है कि ऑपरेशन के दौरान एक या दो और लोग मिल सकते हैं, हालांकि पक्का तभी पता चलेगा जब ऑपरेशन खत्म हो जाएगा।"

तीन अन्य बिल्डिंग भी असुरक्षित

DM अजय कुमार ने आसपास मौजूद असुरक्षित बिल्डिंग को लेकर बताया कि जो बिल्डिंग गिरी, उससे आस-पास की तीन बिल्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा है। हमें उनमें से दो को पूरी तरह से गिराना होगा, क्योंकि वे बहुत खतरनाक हो गई हैं। तीसरी बिल्डिंग, जो थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। उसके बारे में मैंने MCD से सलाह ली है कि उसे थोड़ा गिराया जाए या पूरी तरह से गिराया जाए।

हालांकि, तीनों बिल्डिंग्स अभी खतरनाक हैं और रहने लायक नहीं हैं, यानी उनमें कोई नहीं रह सकता और वे सभी असुरक्षित हैं। जब सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा, तो हम तुरंत इन तीनों बिल्डिंग्स के बारे में फैसला लेंगे और उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में 21 वर्षीय गुलफशा की पहचान हुई है, जबकि करीब 12 वर्षीय एक लड़की और डेढ़ साल के बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में 56 वर्षीय मोमिन मिर्जा, तीन वर्षीय अबदान, 28 वर्षीय अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय देवरुद्दीन, 50 वर्षीय सलमा, 34 वर्षीय छोटे, 35 वर्षीय सकीना और 30 वर्षीय समद शामिल है।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर