प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
दिल्ली

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग, घर भेजे गए बच्चे

Bomb Threat to Delhi School: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार सुबह एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। आनन-फानन बिल्डिंग्स को खाली करवाकर बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi Schools bomb threat: दिल्ली के द्वारका में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), श्रीराम वर्ल्ड स्कूल और मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों को खाली कराया और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन तीनों स्कूलों को सोमवार सुबह एक अनजान ईमेल आईडी से बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही स्कूल प्रशासन को यह ईमेल मिला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की मदद से स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश भी कर रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है, जो बाद में महज अफवाह साबित हुई। 18 जुलाई 2025 को भी राजधानी के 45 से अधिक स्कूलों और तीन कॉलेजों को इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। जुलाई महीने में ही चार बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

धमकी की बढ़ती घटनाएं बनी चिंता का कारण

लगातार मिल रही फर्जी बम धमकियों ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारों का मानना है कि इन घटनाओं के पीछे बच्चों में डर पैदा करने या किसी गड़बड़ी की साजिश हो सकती है। पुलिस साइबर सेल अब इस पूरे मामले की डिजिटल जांच कर रही है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

हालांकि फिलहाल कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, फिर भी प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए जांच को प्राथमिकता दी है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, लेकिन सतर्क अवश्य रहें। बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार