दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव (Image- Social Media) 
दिल्ली

पानी-पानी हुई दिल्ली, भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, जाम में फंसे लोग

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है और कई जगह पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में मंगलवार सुबह ऑफिस जा रहे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से हो रही बारिश ने मौसम को ठंडा बना दिया है। बारिश से लोगों को गर्मी और चिपचिपे मौसम से राहत मिली है। एक ओर जहां मॉनसून की मेहरबानी लोगों को गर्मी से निजात दिला रही है, तो वहीं ये बारिश परेशानी का सबब भी बन गई है। मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। सड़कों पर जलभराव के कारण जगह-जगह जाम लगा हुआ है। राजधानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे कनॉट प्लेस, आईटीओ, और दक्षिण दिल्ली के अधिकतर जगहों पर जलभराव होने से वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह पानी जमा होने से ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार यानी आज सुबह से आसमान बदलों से ढका हुआ है। इसके साथ ही गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है। आईएमडी की मानें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

3 अगस्त तक अलर्ट

IMD ने 3 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बारिश से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का मौसम आते ही सड़कों पर जाम की समस्या आम है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर अक्सर जलभराव हो जाता है, जिससे ट्रैफिक जाम होता है। प्रमुख जगहों से लेकर निचले इलाकों तक, हर तरफ पानी भरने से वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। इस वजह से लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं।

खराब ड्रेनेज सिस्टम की समस्या

दिल्ली में इस साल भी हालात ऐसे ही हैं। खराब ड्रेनेज सिस्टम इस समस्या को और अधिक गंभीर बनाता है। बारिश के कारण फिसलन भरी सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। दिल्लीवालों को इस मौसम में घर से बाहर निकलने पर एक्स्ट्रा समय और सावधानी की जरूरत पड़ती है। नहीं तो ट्रैफिक से काम पर प्रभाव पड़ता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान