दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत(Image- Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

Delhi Building Collapse: दिल्ली में भारी बारिश के बीच रोहिणी सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

अर्पित शुक्ला

Rohini Building Collapse:  राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। हादसे में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम लगभग 4:20 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। बचाव दल ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने और निकालने के लिए तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।

कई लोग मलबे में दबे

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान फिलहाल जारी है और फंसे हुए या घायल लोगों की सही संख्या की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसलिए आगे की जानकारी का इंतजार है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बीच रोहिणी इलाके में इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंची है और आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश

बुधवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में गरज, बिजली गिरने और अधिक बारिश की चेतावनी देते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के बेस मौसम स्टेशन सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे समाप्त होने वाली 24 घंटे की अवधि में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 14.2 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि कई जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल