प्रवेश वर्मा व अरविंद केजरीवाल (डिजाइन फोटो) 
दिल्ली

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल के ऊपर गिरेगी एक और गाज...प्रवेश वर्मा ने कर दी यलगार, लपेटे में आएंगे चहेते अफसर!

दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ा भूचाल आने वाला है। यहां बीजेपी की नई सरकार में कबीना मंत्री प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को पूर्व सीएम केजरीवाल के खिलाफ सबसे बड़ी जांच कराने का ऐलान कर दिया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा है कि सीएम ऑफिस के निर्माण की जांच होगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि शराब घोटाले का पैसा कहां गया इसकी जांच होगी। इसके अलावा शीशमहल और 'सीएम ऑफिस' की भी जांच होगी।

मंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह दुबई के किसी शेख का ऑफिस है। गुरुवार को नई दिल्ली इलाके में टूटी पुलिया का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, 'अभी सीएजी ने हमें शराब की रिपोर्ट दी है, जिसमें 2 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

विधानसभा में होगी चर्चा

प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम इस पर (विधानसभा में) चर्चा करेंगे कि 2 हजार करोड़ से दिल्ली में कितनी सड़कें बन सकती थीं, कितने फ्लाईओवर बन सकते थे, कितने स्कूल-कॉलेज बन सकते थे। लेकिन हम यह भी जांच करेंगे कि अरविंद केजरीवाल ने यह पैसा कहां लगाया।

शीशमहल की भी जांच होगी

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सीएम ऑफिस देखा जो इसके बगल में है, मीडिया ने मुझे बताया कि अब तक उन्हें एंट्री नहीं मिली है। कोई विधायक वहां नहीं जा सकता था। यह वहां 3 साल से है। सीएम ऑफिस इतना आलीशान है कि ऐसा लगता है कि यह दुबई के किसी शेख का ऑफिस है। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि इस पर कितना पैसा खर्च हुआ। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि अफसरों को इतना पैसा खर्च करने की ताकत कहां से मिली।

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। बीजेपी सरकार ने अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान हुए कई कामों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है। शराब घोटाले और शीशमहल नामक सरकारी बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च करने के आरोपों की जांच चल रही है। अब प्रवेश वर्मा ने भी सीएम ऑफिस की जांच कराने की बात कही है। इस पर अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं