दिल्ली-NCR में अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन (Image- Screengrab/Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन

Delhi Weather Emergency Alert: दिल्ली-NCR में मौसम बिगड़ने के साथ ही यहां रहने वाले लोगों के फोन अचानक एक टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट से घनघना उठे, जिसका शीर्षक था ‘अत्यंत गंभीर चेतावनी’।

अर्पित शुक्ला

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में रहने वाले अधिकतर लोगों के फोन शनिवार शाम को अचानक एक अलर्ट बजने लगा। इस दौरान कुछ लोगों के फोन की स्क्रीन पर मैसेज दिख रहा था ‘अत्यंत गंभीर चेतावनी’। इस मैसेज में लिखा था..अगले 3 घंटों के दौरान आपके जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान (हवा की गति 60-80 किमी/घंटा, जो बढ़कर 90 किमी/घंटा) और मध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बेहद गंभीर अलर्ट वाला ये मैसेज ठीक उसी वक्त आया जब शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गई। इससे पहले मौसम विभाग ने भी शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों के लिए पहले ही तूफान और धूल भरी आंधी का ‘रेड अलर्ट’ जारी कर रखा था।

मौसम विभीग ने जारी किया अलर्ट

शनिवार को IMD द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था, वहीं शहर के बाकी हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। ये ‘रेड अलर्ट’ ‘गंभीर तूफान’ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया था, जिसमें जमीन की सतह पर हवा की अधिकतम रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और ओले गिरने के साथ-साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट था। IMD ने बारिश की भी आशंका जताई थी।

नोएगा-गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान में दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था।

राजस्थान में धूल भरी आंधी

राजस्थान के चूरू जिले से शनिवार दोपहर एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। आसमान से उठी तेज धूल भरी आंधी और विशालकाय बवंडर ने देखते ही देखते पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया और दोपहर 2 बजे ही रात जैसा माहौल बन गया।  मौसम विभाग ने बताया कि चूरू (बीकानेर संभाग) के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभागों में भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम बरसात होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें धौलपुर के बाड़ी में सबसे ज्यादा 58 मिमी बरसात हुई।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO