दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट जमींदोज हुई इमारत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

सुबह-सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से दहली दिल्ली, मुकुंदपुर में जमींदोज हुई इमारत, मलबे में दबे कई लोग- VIDEO

Delhi Mukundpur Building Collapse: दिल्ली के मुकुंदपुर में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक इमारत भरभरा कर ढह गई। इस जोरदार धमाके में छह लोग घायल हुए हैं और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

अक्षय साहू

Cylinder Blast in Mukundpur Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव के काम में जुट गई। दमकल विभाग और पुलिस के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मलबे में कम से कम 6 लोगों के दबे होने की बात सामने आई है।

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी इमारत

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि, मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं। सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है और डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम भी किया जाता था। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था हादसा

इससे पहले दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया था।

यह ग्राउंड-लेवल तीन मंजिल की थी। तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा निर्माण किया गया और पास में ही एक छोटा टिन शेड कैंटीन में गिर गया, जहां कुछ लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय वहां बच्चे भी मौजूद थे जो खाना खा रहे थे। अचानक गिरी इमारत से कई लोग दब गए।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें