दिल्ली के लाल किले के पास बम धमका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

Delhi Red Fort Blast: हर तरफ खून ही खून...चश्मदीदों ने बयान किया विस्फोट के बाद का भयावह मंजर

Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास कार विस्फोट में आठ लोगों की मौत और कई घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की गाड़ियों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

अक्षय साहू

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार कार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। धमाके के असर से पास खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके परखच्चे उड़ गए।

चश्मदीदों ने मौके का मंजर बेहद भयावह बताया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए और आसपास दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे, उन्हें चारों ओर बिखरे हुए शव और अंग दिखाई दिए। एक व्यक्ति ने बताया कि उसने शुरुआत में सोचा कि किसी ने पटाखा चलाया होगा, लेकिन जब उसने सड़क पर बिखरे मानव अवशेष देखे, तो सब कुछ स्पष्ट हो गया। कई लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद तड़तड़ाहट और तेज लपटें उठीं, जिससे आसपास धुएं का गुबार छा गया।

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका

दिल्ली अग्निशमन सेवा के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की सात टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं और लगभग 7 बजकर 29 मिनट तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया। उन्होंने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां हर कोण से जांच में जुटी हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी से हुआ या फिर यह सुनियोजित हमला था।

राजधानी में दहशत और चिंता का माहौल

विस्फोट स्थल के आसपास मलबा फैला हुआ है और जली हुई कारें अब भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस घटना ने राजधानी में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी