मोहन सिंह बिस्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से दिया टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इस लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया है...

आकाश मसने

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इस लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया है। बिस्ट वर्तमान में करावल नगर से विधायक है। भाजपा ने करावल नगर सीट से मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है।

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया था। कपिल मिश्रा ने 2019 में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। इस बार भाजपा ने यहां से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया था जिस पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त थी।

कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी को बताया पार्टी 'गलती'

हालांकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक बैठक के बाद माहन सिंह बिस्ट शांत हो गए। इससे पहले बिष्ट ने कहा था कि उनकी जगह कपिल मिश्रा को लाने का पार्टी का फैसला 'गलती' है और इसके परिणाम 5 फरवरी को मतदान के बाद देखने को मिलेंगे।

रविवार को भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर रविवार को भाजपा में नाराजगी सामने आई थी। दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और करावल नगर के निवर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उम्मीदवारों की सूची में नाम न होने पर नाराजगी जताई थी।

दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद से आए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया और निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांग की। इसके बाद भाजपा ने एक उम्मीदवार की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए मोहन सिंह बिस्ट को मुस्तफाबाद सीट टिकट दिया।

AIMIM की तरफ से ताहिर हुसैन मैदान में

अब भाजपा ने मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट पर भरोसा जताया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद से असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM की ने ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है। हुसैन 2020 में हुए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक हैं।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार