AAP चीफ अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

चार इंजन वाली BJP सरकार स्कूलों की सुरक्षा में फेल, धड़ाधड़ फूट रहे धमकी के बम; भड़के केजरीवाल

AAP प्रमुख Arvind Kejriwal ने Delhi के स्कूलों को बार-बार मिल रही bomb threat पर BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये सिलसिला एक साल से चल रहा है लेकिन न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई।

सौरभ शर्मा

Arvind Kejriwal on Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है, लगातार आर रहे धमकी भरे ईमेल और मैसेज से अभिभावकों और बच्चों में डर का माहौल है। एक बार फिर से वही सिलसिला रिपीट हुआ फिर एक नए स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि 'चार इंजन वाली' सरकार दिल्ली को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम की धमकियां मिल रही हैं। इससे हर तरफ माहौल में अफरा-तफरी मच जाती है, स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है और बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी डर जाते हैं। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि करीब एक साल से यह सब चल रहा है, लेकिन आज तक न तो कोई पकड़ा गया और न ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

स्कूलों में हडकंप, पुलिस का सर्च ऑपरेशन

शनिवार सुबह जैसे ही धमकी भरे ईमेल की खबर सामने आई, राजधानी के कई स्कूलों में हड़कंप मच गया। जिन स्कूलों को निशाना बनाया गया, उनमें द्वारका का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है।

साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी प्रभावित स्कूलों के परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारी अब इन धमकियों के स्रोत का पता लगाने में जुट गए हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या यह शहर में दहशत फैलाने की किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल