आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो-सौ. से सोशल मीडिया) 
दिल्ली

केजरीवाल के हाथ लगा है बड़ा मसाला, बताएंगे हरियाणा और महाराष्ट्र में BJP ने कैसे जीता है चुनाव..देखें वीडियो

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा रही है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाती जा रही है, जल्दी ही खुलासा करेंगे।

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों की आमद को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही साथ हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा ने कई तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीता है, जिसका दो दिन के भीतर वह खुलासा करने वाले हैं।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने शहर के निवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर अधिकारियों से सवाल पूछना जारी रखने का संकल्प जताया।

पूर्व मुख्यमंत्री बोले-     ‘‘मैं राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल पूछता रहूंगा।..दिल्ली में नशीले पदार्थों से जुड़े आतंक की भयावहता को उजागर करने के लिए लोग मुझे अलग-अलग इलाकों में बुला रहे हैं।''

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अदाणी के नियंत्रण वाले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से आने वाले मादक पदार्थों को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। ‘आप' नेता ने अपने संबोधन में भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए सवाल किया, ‘‘क्या देश की शीर्ष राजनीतिक शक्तियों की भागीदारी के बिना ये हो सकता है?''

उन्होंने दिल्ली में कथित तौर पर मादक पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता पर भी सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बताते हैं कि उनके पड़ोस में खुलेआम मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा रही है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाती जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘‘मैं भाजपा की पूरी साजिश का पर्दाफाश करूंगा, क्योंकि मेरे पास सबूत हैं कि वे सूची से मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं।''

इसके साथ ही साथ केजरीवाल ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा की। उन्होंने पंजाब पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना भी की।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज