अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान किया (सौजन्य-एक्स) 
दिल्ली

पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे... अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!

Abhijit Dipke Slams Delhi Police: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि सोनम वांगचुक को दूसरी जगह ले जाते समय दिल्ली पुलिस ने उन पर बेरहमी से हमला किया।

प्रिया जैस

Abhijit Dipke Allegation RSS and Delhi Police: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन का ऐलान कर दिया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि, "मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा। इन लोगों को लगता है कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे विरोध-प्रदर्शन को खत्म कर सकते हैं। लेकिन विरोध-प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।"

पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जंतर-मंतर पर जारी रहेगा विरोध

सोनम वांगचुक को जिस समय ले जाया जा रहा था, उस समय अभिजीत दीपके पर भी हमला होने की जानकारी सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया कि, जंतर-मंतर पर विरोध जारी रहेगा। यह बहुत शर्मनाक है।"

अभिजीत दीपके ने कहा, "चोरों और गुंडों की तरह दिल्ली पुलिस ने छिपकर उन्हें (सोनम वांगचुक) घसीटकर ले गए। यह दिल्ली पुलिस नहीं है; ये RSS के गुंडे हैं। वे चुपके से आए और चोरों की तरह सोनम सर को चादर से ढका, छिपाया और घसीटकर ले गए, ठीक वैसे ही जैसे अपराधी या माफिया लोगों को अगवा करते हैं।"

दिल्ली पुलिस ने पीटा - अभिजीत दीपक

जंतर-मंतर पर विरोध जारी रखने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक को ले जाने के बावजूद, हमारा विरोध जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और उन्होंने कहा, 'देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो।' यहां कई MLA और MP भी हैं जिन्हें गेट पर ही रोक दिया गया है और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।"

दिल्ली पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे - दीपके

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, "पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडों ने सोनम सर को घसीटकर, उनके साथ बदसलूकी करके और उन्हें यहां से ले जाकर जो कायरतापूर्ण हरकत की है, उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। यह विरोध जारी रहेगा। हम यहीं रहेंगे और 20 तारीख को यहीं से संसद तक मार्च शुरू होगा।"

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस

आपको जानकारी दें, कि शनिवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं। इस समय जंतर-मंतर पर सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM